
लखनऊ. देशभर में रंगो के त्योहार होली की धूम है। होली से एक दिन पहले यानि आज होलिका दहन किया जाएगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में 3480 जगहों पर आज होलिका दहन किया जाएगा। 10 जगहों पर मेला और 9 जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बार की होली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि होली त्योहार के साथ रमजान और आचार संहिता लागू है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, होली में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

यूपी की राजधानी लखनऊ में 3480 जगहों पर आज होलिका दहन किया जाएगा। 10 जगहों पर मेला और 9 जगहों पर शोभायात्रा निकलेगी। नई जगहों पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी गई है। इस बार की होली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है, होली त्योहार के साथ रमजान,आचार संहिता लागू है, इसके लिए यूपी में विशेष सर्तकता बरती जा रही है। होली में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, विवादित स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जा रही है।
पुराने लखनऊ के चौक, ठाकुरगंज, वजीरगंज फोर्स तैनात की गई है। सआदतगंज और बाजारखाला में अतिरिक्त फोर्स तैनात, पैरा मिलिट्री के साथ पीएसी की टुकड़ी तैनात की गई है। होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट पर हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।









