
Lucknow News: लखनऊ में इसबार गोयों के गोबर से बने लट्ठ से होलीका होलिका दहन कर सकेंगे। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा संचालित गौशाला कान्हा उपवन में देशी गायों के गोबर से बनाये जा रहे गोबर के लट्ठे होली पर्व में होलिका दहन तथा अन्य कार्य के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये लट्ठे लगभग 2 फ़ीट लम्बे और 3 इंच चौड़े होंगे, इनकी कीमत 10 रुपये प्रति लट्ठा रहेगी|
भारतीय सनातन परंपरा में देशी गायों के गोबर की महत्ता तथा गौशाला के उत्पादों को जनमानस को उपलब्ध करवाते हुए गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है| होली पर्व को देखते हुए लगभग 25 हजार कंडे विशेष रूप से तैयार करवाये गए हैं |

गोबर के लट्ठे प्राप्त करने के लिए यहां करें संपर्क
गोबर के लट्ठे प्राप्त करने के लिए कान्हा उपवन गौशाला, नादरगंज निकट अमौसी में किसी भी दिवस में 9 बजे से 6 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है | गोबर के लट्ठे ले जाने की परिवहन की व्यवस्था ख़रीदार को स्वयं करनी होगी | एक हज़ार या उससे अधिक लट्ठे लेने पर परिवहन की सुविधा निशुल्क रहेगी | कान्हा उपवन, निकट अमौसी एयरपोर्ट, सरोजिनी नगर, मोबाइल नंबर मो – 9140876200 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

कान्हा उपवन के अतिरिक्त नगर निगम द्वारा संचालित कांजी हाउस पर देसी गाय के गोबर के कंडे / लठ्ठे उपलब्ध रहेंगे –
1- स्थान SGPGI कैंपस, रायबरेली रोड ( संपर्क सूत्र – शिवेक वर्मा, मो 87957 84304)
2- ऐशबाग कांजी हाउस, ऐशबाग ( संपर्क सूत्र – धरम देव,मो – 8887714384)
3- ठाकुरगंज कांजी हाउस, निकट थाना ठाकुरगंज (संपर्क सूत्र – अभिनव भारती , मो -7318529666)
4 – राधा उपवन गौशाला,सुगामऊ रोड,जारहारा, इंदिरा नगर ( संपर्क सूत्र – नदीम , मो -7860437782)








