हॉलीवुड की फिल्म ओपेनहाइमर का जबरदस्त क्रेज, बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

भयंकर रिस्पॉन्स मिल रहा है.फिल्मों के प्रेमी को किस्ट्रोफर नोलन की ओपेनहाइमर की कहानी काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

मनोरंजन डेस्क- हॉलीवुड की फिल्म ओपेनहाइमर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए लग चुकी है. फिल्म को रिलीज होने के साथ ही भयंकर रिस्पॉन्स मिल रहा है.फिल्मों के प्रेमी को किस्ट्रोफर नोलन की ओपेनहाइमर की कहानी काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

‘ओपेनहाइमर’ फिल्म में हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिखाई दे रहे है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है.फिल्म ने पहले ही दिन में डबल डिजिट में कमाई की. और शनिवार को तो फिल्म के कलेक्शन में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई. आज वीकेंड पर फिल्म काफी ज्यादा कमाई करने की तैयारी में है. दो दिनों में फिल्म ने कमाल करके दिखाया है.खास बात ये है कि फिल्म में भगवत गीता के श्लोक आकर्षक का केंद्र है.

फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आई थी. आकंडो के अनुसार फिल्म ने 15 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए ओपेनहाइमर ने 17.00 करोड़ की कमाई की. इसके बाद कलेक्शन में इजाफा होते ही 31.50 करोड़ तक पहुंच गई.

ओपेनहाइमर फिल्म को मिली रेटिंग की बात करें तो IMDB पर फिल्म को 10 में 9 रेटिंग मिली है. फिल्म में एक्टर मर्फी के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी अपना दम दिखा रहे है.

Related Articles

Back to top button