
पिछले 5 सालों में कई अंतर्राष्ट्रीय कार ब्रांड्स जैसे फोर्ड, फ़िएट, शेवरलेट भारत में अपने ऑपरेशन्स बंद कर अपने-अपने घरों को वापस लौट चुकीं हैं, लगातार लो सेल्स के चलते जापानी कार निर्माता होंडा की स्तिथि भारतीय बाज़ार में कुछ ठीक नहीं लग रही थी, कुछ महीनों पहले ही होंडा ने 4 में से 2 गाड़ियां हौंडा जैज़ और होंडा WRV को बंद कर अपने पोर्टफोलियो में केवल होंडा सिटी और हौंडा अमेज़ को ही सेल पर रखा था। कई लोगों ने यह भी अंदाज़ा लगाया की अब भारत को छोड़ कर जाने वाली सूचि में अगला नंबर अब होंडा का है।
आज यानि की 6 जून को होंडा कार्स इंडिया ने अपने ग्लोबल मॉडल Honda Elevate को भारत में शोकेस किया है, आपको बता दें होंडा की यह कार SUV श्रेणी में लॉन्च होगी, 2017 के बाद होंडा की यह दूसरी कोशिश होगी भारत में एक छोटी SUV कार लाने की, इससे पहले वह होंडा WRV के साथ कोशिश कर चुके हैं पर भारत में वह कार अपना जादू नहीं चला पाई थी।
होंडा की यह कार प्रसिद्ध 1.5 लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जो की 121 Ps की पॉवर और 145 Nm टार्क बनाएगा, होंडा का यह भी कहना है की आने वाले समय में वह इस कार को हाइब्रिड अवतार में भी लांच कर सकती है, होंडा इस कार की बुकिंग्स जुलाई के महीने में शुरू करेगा जबकि लॉन्च त्योहारी सीजन के दौरान होगा।
फिलहाल Elevate को हुंडई क्रेटा के सेगमेंट में उतरा जाना है, हुंडई क्रेटा अपने आप में एक बड़ा नाम है आज भारत में क्रेटा की लगभग 14000 से 15000 यूनिट्स हर महीने बिक जाती है, तो क्या होंडा की यह नवीनतम पेशकश क्रेटा के छत्र राज को नुक्सान पंहुचा पायेगी ?