“उम्मीद है भारत वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक बनाएगा”, टीम इंडिया की जीत पर क्या बोले मोहम्मद अज़हरुद्दीन?

भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और मुश्किल हालात में भी संयम बनाए रखा। अज़हरुद्दीन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर टीम इसी तरह खेलती रही तो उसे हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तेलंगाना सरकार में मंत्री मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब बचाने पर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी और भविष्य में वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक भी बनाएगी।

बता दें, मीडिया से बातचीत के दौरान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने कहा कि भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और मुश्किल हालात में भी संयम बनाए रखा। अज़हरुद्दीन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर टीम इसी तरह खेलती रही तो उसे हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

वहीं, पूर्व कप्तान ने खास तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सैमसन ने शुरुआत में कुछ मैचों में संघर्ष किया लेकिन बाद में बेहतरीन समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूती दी। अज़हरुद्दीन के मुताबिक सैमसन ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की भी सराहना की। अज़हरुद्दीन ने कहा कि तिलक वर्मा को जब भी मौका मिला उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और खुद को एक सच्चे टीम प्लेयर के रूप में साबित किया। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना सरकार तिलक वर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित करने की कोशिश करेगी।

इसके अलावा अज़हरुद्दीन ने बताया कि भारत को 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले युवा क्रिकेटर एरॉन जॉर्ज को भी सम्मानित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए ताकि युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिल सके।

अगर फाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत अपनी धरती पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया। इसके अलावा भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है और कुल तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है।

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन की तेज़ पारी खेली और संजू सैमसन के साथ 98 रन की अहम साझेदारी की। इसके बाद सैमसन ने ईशान किशन के साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने अंत में तेज़ पारी खेलते हुए भारत का स्कोर 20 ओवर में 255/5 तक पहुंचा दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

बता दें, 256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। टिम सीफर्ट ने जरूर 52 रन की पारी खेली लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 159 रन पर समेट दिया और भारत ने 96 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button