ज्योतिष के आधार पर जानें अपना राशिफल और देखें आज कैसा रहेगा आज का दिन। देखें आज आप पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में कैसा प्रदर्शन करेंगे। ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जानें आज के दिन क्या हैं खास, और कैसे अपने दिन को बनायें बेहतर !
मेष- काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में निवेश करें। नौकरी के लिए आवेदन करना।
शुभ रंग- सुनहरा
वृष- किसी को मनाएं नहीं। अपने प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसी से विवाद होने से नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग- हरा
मिथुन- बड़ों का आशीर्वाद लें। परिवार के खुशनुमा माहौल में खलल न डालें। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
शुभ रंग- केसरिया
कर्क- दांपत्य जीवन में विवाद कम होंगे। वाहन की खरीदारी टल सकती है। सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग- पीला
सिंह- दोपहर तक शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग- मैरून
कन्या- अपना काम किसी के भरोसे न छोड़ें। आकस्मिक हानि से बचें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग- नीला
तुला- परामर्श के बाद ही नया घर लें। आर्थिक चीजों को लेकर चिंता खत्म होगी। बेवजह परिवार में परेशानी पैदा न करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
वृश्चिक- किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीतने में कठिनाइयाँ रहेंगी। अपने गुस्से पर काबू रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
धनु- अपने दोस्तों से राज़ शेयर न करें। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। धन व्यय पहले से अधिक बढ़ेगा।
शुभ रंग- नारंगी
मकर- अपनों के साथ बिताए समय की कमी खलेगी। जरूरत पड़ने पर अपने परिवार का समर्थन करें। रिश्तों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग- बैंगनी
कुम्भ- रुका हुआ कारोबार चलने लगेगा। नौकरी की परेशानी खत्म होगी। माता-पिता की सलाह अवश्य लें।
शुभ रंग- नीला
मीन- व्यवसाय परिवर्तन से हानि हो सकती है। वाहन से चोट लग सकती है। रिश्तों में खटास न आने दें।
शुभ रंग- सुनहरा