
यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जाने क्या हैं ग्रहों के एक राशि में रहने का समय ? साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।
आज का राशिफल
मेष- नई नौकरी मिल सकती है। पढ़ाई में सुधार होगा। शाम तक धन लाभ होगा। पीली मिठाई का दान करें।
शुभ रंग- सुनहरा
वृष- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आप जिसे करते हैं उसे अपने दिल की बात बताने के लिए बन रहा हैं अच्छा संयोग, दोपहर के बाद तनाव कम होगा। किसी से वाद-विवाद न करें। गेहूं और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- हरा
मिथुन- स्वजनों से झगड़ा न करें। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा करें। चावल का दान करें।
शुभ रंग-मैरून
कर्क- अपना जरूरी सामान संभाल कर रखें। अपनी प्रेमिका को कर सकते हैं प्रपोज़। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शाम तक छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- सुनहरा
सिंह- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। ऑफिस पहुंचते ही शुभ समाचार मिलेगा। घर का वातावरण पहले से अधिक खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- गाजर
कन्या- व्यापार में लाभ होगा। महिला मित्र से कहें अपने दिल की बात, बन जाएगी आपकी बात। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शुभ रंग- काला
तुला- अपनी सोच हमेशा ठीक रखें। व्यवसाय के स्थान पर किसी से वाद-विवाद में न उलझें। शिक्षा में लाभ होगा। कच्चा दूध दान करें।
शुभ रंग- गेरुआ
वृश्चिक- परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। विद्याध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। लाल मिठाई का दान करें।
शुभ रंग- लाल
धनु- संतान से सुख मिलेगा। दोपहर के बाद दिन भागदौड़ भरा रहेगा। वाद-विवाद में न पड़ें। हल्दी का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- पीला
मकर- अपनों से विवाद खत्म होगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान मत दो।नौकरी मिल जाएगी। मिठाई का दान अवश्य करें।
शुभ रंग- भूरा
कुंभ- व्यापारियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। तैयार रहें आज कोई चाहने वाला कर सकता हैं प्रेम का इजहार। किसी को पैसा उधार न दें। सूर्यास्त के बाद भोजन न करें। केले का दान करें।
शुभ रंग- सफेद
मीन- घर में वाद-विवाद हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। मन की परेशानी खत्म होगी। पीली वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- मैरून








