
यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जानें आज का राशिफल, साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।
मेष- जरूरी काम को लेकर जल्दबाजी न करें। वाहन दुर्घटना की आशंका है। अपने भाग्य पर विश्वास करें। केले का दान करें।
शुभ रंग- पीला
वृष- स्वजनों से भेंट होगी। शाम का समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। चावल का दान करें।
शुभ रंग- नीला
मिथुन- नौकरी में लापरवाही न करें। अपने दोस्तों का सम्मान करें। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे। खिचड़ी का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
कर्क- मन में गलत विचार न रखें। दूसरों की मदद करने की कोशिश करें। जंक फूड से दूर रहो। शक्कर का दान करें।
शुभ रंग- सफेद
सिंह- कारोबार के महत्वपूर्ण कार्यों को सावधानी से निपटाएं। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी को दुख मत दो। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- लाल
कन्या- व्यापार में लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। निराशा मत करो अन्नदान करें।
शुभ रंग- मैरून
तुला- उपहार की प्राप्ति होगी। बड़ों की सलाह लें। अपनी बात से पीछे न हटें। सब्जी का दान करें।
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक- कारोबार में सफलता मिलेगी। घर आए मेहमान से बहस न करें। घर की उत्तर दिशा में जल रखें। मिठाई का दान करें।
शुभ रंग- लाल
धनु- पारिवारिक विवाद को परेशानी न बनने दें। किसी को पैसा उधार न दें। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। पीले चावल का दान करें।
शुभ रंग- केसरिया
मकर- सोचे हुए काम पूरे होने में समय लगेगा। रिश्तों की खटास खत्म होगी। किसी बुजुर्ग महिला के पैर छुएं। घी का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
कुम्भ- घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शाम तक समय आपके अनुकूल है। व्यापार में फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वस्त्र दान करें।
शुभ रंग- हरा
मीन- घर से जल्दी निकलें। किसी जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दही चावल का दान करें।
शुभ रंग- मैरून