
प्रत्येक राशि चिन्ह में अद्वितीय विशेषताएं होती हैं जो किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को निर्धारित करने में मदद करती हैं। क्या यह जानना फायदेमंद नहीं होगा कि जब आप हर सुबह उठते हैं तो क्या अपेक्षा करें? आचार्य राजीव शुक्ला का यह दैनिक राशिफल आपकी मदद करेगा यदि आप अपने प्रेम जीवन, अपने काम, या बस कुछ सामान्य जानकारी के बारे में सलाह खोज रहे हैं।
आज का राशिफल
मेष- कुछ नया करने का प्रयास सफल रहेगा। सम्मान होगा। अपनी किस्मत पर भरोसा रखें।
शुभ रंग- पीला
वृष- कोई भी जिम्मेदारी न लें तो बेहतर है। घर का खाना खाएं। धन हानि की संभावना से बचेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन- मित्रों से विवाद समाप्त होगा। फिजूलखर्ची से बचें। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
कर्क- सलाह लेने से कार्य सफल होंगे। पारिवारिक संबंधों में तनाव खत्म होगा। विदेश यात्रा ना करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
सिंह- क्रोध से बनते काम बिगड़ेंगे. लंबी यात्राओं से बचें। शाम तक मन खिन्न हो सकता है।
शुभ रंग- मैरून
कन्या- परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में सफल रहेंगे। समय पर घर पहुंचें।
शुभ रंग- नीला
तुला- व्यापार में लाभ होगा। अपना काम समय पर करें। नौकरी में तरक्की होगी।
शुभ रंग- आसमानी नीला
वृश्चिक- परिवार में शांति बनाए रखें। बड़ों का आशीर्वाद लें। अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग- बैंगनी
धनु- विद्यार्थी लापरवाही न करें। कीमती सामान का नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार से लाभ का अनुमान है।
शुभ रंग- पीला
मकर- अपनों को नजरअंदाज न करें। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। फल और सब्जियों का दान करें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
कुम्भ- सेहत में काफ़ी सुधार होगा। छोटी-छोटी बातों पर किसी से झगड़ा न करें। जरूरत पड़ने पर बड़ों से सलाह लें।
शुभ रंग- हरा
मीन- सेहत में अचानक गिरावट आएगी। लापरवाही से बचें। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का योग है।
शुभ रंग- गेरुआ