Horoscope: सफला एकादशी के क्या हैं फायदें? जानें आज का राशिफल और इन उपायों के साथ दिन बनाये शुभ !

एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जाने सफला एकादशी व्रत के फायदे। साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।....

हिंदू कैलेंडर के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष के दौरान मनाया जाने वाला सफला एकादशी भक्तों के लिए सबसे पवित्र और अनुकूल दिनों में से एक है। इस दिन को पौष कृष्ण एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह 19 दिसंबर, सोमवार को मनाया जा रहा हैं। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, सफला शब्द का अर्थ है समृद्ध होना, सफल होना और बढ़ना। भारत भर के भक्त अपने जीवन में सफल होने के लिए इस व्रत को रखते हैं।

यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जाने सफला एकादशी व्रत के फायदे। साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।

मेष- दांपत्य जीवन बेहतर होग। नौकरी में प्रमोशन होगा। अपने पिता की सलाह मानें। अपने बच्चों से झूठ मत बोलो।
शुभ रंग- नारंगी

वृष- रिश्तों में खटास न आने दें। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। डिप्रेशन खत्म होगा।
शुभ रंग- आसमान

मिथुन- अपने ऑफिस समय से पहुंचें। पिता से विवाद न करें। नौकरी में परिवर्तन होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- बैंगनी

कर्क- संक्रामक रोग से बचाव कर पाएंगे। काम में लापरवाही न करें। अपने दोस्त की मदद करो। जंक फूड से दूर रहो।
शुभ रंग- आसमानी नीला

सिंह- अपने घर की साज-सज्जा पर ध्यान दें। भाई से वियोग होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। निराशा मत करो
शुभ रंग- पीला

कन्या- घर में किसी तरह का बदलाव न करें। नया अवसर आएगा। व्यापार में शाम तक लाभ होगा। आंख में चोट लगने से बचें।
शुभ रंग- गेरुआ

तुला- दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। किसी को धोखा मत दो। जल्दी ठीक हो जाएगा। अपने आप पर नियंत्रण।
शुभ रंग- नीला

वृश्चिक- खाने की चीजों का दान करें। नशीले पदार्थों से दूर रहें। व्यापार में सफल रहेंगे। सोच समझ कर निवेश करें।
शुभ रंग- भूरा

धनु- व्यापारिक यात्रा पर न जाएं। किसी दोस्त को मनाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। धन प्राप्त होगा।
शुभ रंग- सुनहरा

मकर- परिवार में विवाद खत्म होगा। मित्रों से वाद-विवाद न करें। आर्थिक लाभ होगा। सात अनाज का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी

कुम्भ- विवाह में विलम्ब होगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सुबह व्यायाम करें। अपने कार्यों को समय पर करें।
शुभ रंग- गुलाबी

मीन- चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर मत बदलो। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफेद

Related Articles

Back to top button
Live TV