Horoscope: क्या हैं शुक्र गोचर का लाभ, इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, जानें क्या हैं आज का राशिफल !

एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जाने क्या हैं शुक्र गोचर का लाभ…? साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों....

आपका दिन कैसा गुजरेगा, इसकी थोड़ी सी झलक से कोई नुकसान नहीं होता। जानना चाहते हैं कि आपके पक्ष में क्या काम होने वाला है? एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जाने क्या हैं शुक्र गोचर का लाभ…? साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।

मेष- दोपहर के बाद समय अच्छा रहेगा। कोई जरूरी काम निपटा लें। अपनी बात किसी पर थोपें नहीं।
शुभ रंग- पीला

वृष- अकारण क्रोध आ सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यों को लंबित रख सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

मिथुन- झूठ का सहारा न लें। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। पक्षियों को दाना जरूर डालें।
शुभ रंग- ग्रे

कर्क- मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अपने आहार का ध्यान रखें। करियर में बदलाव के योग हैं।
शुभ रंग- लाल

सिंह- अपने परिवार के साथ समय बिताएं. संध्या तक समय अनुकूल रहेगा। अपने घर की उत्तर दिशा को साफ रखें।
शुभ रंग- नारंगी

कन्या- नौकरी के लिए आवेदन अवश्य करें। जरूरी काम शाम तक पूरे कर लें। जरूरतमंद लोगों को दवाएं दान करें।
शुभ रंग- नीला

तुला- रिश्तों में खटास आ सकती है। सबेह जल्दी उठें। उगते सूरज को देखें।
शुभ रंग- हरा

वृश्चिक- उपहार की प्राप्ति हो सकती है। बड़ों से विवाद हो सकता है। निर्णय सोच समझ कर लें।
शुभ रंग- गुलाबी

धनु- परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।
शुभ रंग- मैरून।

मकर- सेहत का ध्यान रखें. समय आने पर रिश्तेदारों की मदद करें। कन्या के विवाह में कुछ सहयोग करें।
शुभ रंग- आसमान

कुम्भ- अपने गुरु का सम्मान करें। गलतियाँ मत करो। शाम तक समस्याओं का समाधान होगा।
शुभ रंग- नीला

मीन- अपना काम समय पर करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंद बच्चों की मदद करें।
शुभ रंग- केसरिया

Related Articles

Back to top button