
हर दिन लोग नई ऊंचाई को छूने का प्रयास करते हैं, अपने लिए एक मंजिल का निर्धारण करते हैं जिसे वो दिन पूरा होने के पहले पा लेना चाहते हैं। किसी भी मंजिल को निर्धारित करने से पहले अपने सितारों की हलचल को जान लेना भी एक सही कदम होगा। ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जानें आज का राशिफल, साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।
मेष- करियर में बदलाव भाग्य लाएगा। अपने आहार का ध्यान रखें। सोच समझ कर निर्णय लें। गणेश मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- पीला
वृष- समय का सदुपयोग करें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग- लाल
मिथुन- संतान को लेकर चिंता रहेगी। अपने रिश्तों का ख्याल रखें। नए कार्य में धन का निवेश करें। हरी वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
कर्क- प्रॉपर्टी में निवेश न करें। अपने सामान का ध्यान रखें। बच्चों को उचित शिक्षा दें। सफेद चावल का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
सिंह- नई संपत्ति खरीद सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्ती में धोखा मत करो। गेहूँ का दान करें।
शुभ रंग- लाल
कन्या- अपने रिश्तों का सम्मान करें। किसी भी जरूरतमंद को जेल्प करें। शाम तक समय आपके अनुकूल है। शुद्ध घी का दान करें।
शुभ रंग- हरा
तुला- दोपहर के बाद का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होने से हानि हो सकती है। अपनी मां की सलाह लें। फल और सब्जियों का दान करें।
शुभ रंग- नीला
वृश्चिक- घुटने में चोट लग सकती है। अपने पिता का सम्मान करें। नए काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लाल मिठाई का दान करें।
शुभ रंग- पीला
धनु- दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। अपने घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। अपने से बड़ों की इज़्ज़त करो। हल्दी का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
मकर- वाहन सावधानी से चलाएं। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करें। गुड़ से बनी कोई वस्तु दान करें।
शुभ रंग- नीला
कुम्भ- भाई-बहनों में प्रेम बढ़ेगा। कुछ भी करने से पहले सोच लें। नई नौकरी की तलाश खत्म होगी। वस्त्र दान करने से भाग्योदय होगा।
शुभ रंग- काला
मीन- दिन खुशियों भरा रहेगा। अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। हृदय रोग से मुक्ति मिलेगी। पीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी