
यदि आप अपने दिन की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप जीवन या काम में आगे बढ़ने से पहले अपने सितारों की मदद लें और अपने भाग्य में ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें। एंकर श्वेता यादव के साथ ज्योतिष आचार्य राजीव शुक्ला से जाने क्या हैं ग्रहों के एक राशि में रहने का समय ? साथ ही उनके बताये त्वरित सुझावों का पालन कर अपने सितारों को बनायें बेहतर।
आज का राशिफल
मेष- जॉब लाइन और ट्रेड लाइन न बदलें। किसी को पैसा उधार न दें। मित्रों का साथ मिलेगा। मिठाई का दान करें।
शुभ रंग- मैरून
वृष- लंबी यात्रा पर जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। ऊनी वस्त्र दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन- बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। परिवारजनों से झगड़ा न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। दही सहित खिचड़ी का दान करें।
शुभ रंग- नीला
कर्क- नए व्यापार में सलाह पर निवेश करें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। सम्मान मिलेगा। घर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- केसरिया
सिंह- शाम को समय से घर पहुंचें. रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने बच्चों को फल दान करें।
शुभ रंग- गेरुआ
कन्या- रोजगार में सफलता मिलेगी। अचानक धन प्राप्त होगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। हरी सब्जियां दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
तुला- नई संपत्ति से लाभ होगा। संतान सुख मिलेगा। माता-पिता से नाराज न हों। खीर का दान करें।
शुभ रंग- ग्रे
वृश्चिक- किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। अपने दिमाग पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों को पीले फल दें।
शुभ रंग- सफेद
धनु- प्रसन्नता की लहर रहेगी। संतान होगी। धन व्यय में वृद्धि होगी। केसर का तिलक करें।
शुभ रंग- लाल
मकर- जरूरी काम समय पर पूरा करें। अपने पिता की सलाह मानें। रिश्तों में लापरवाही न करें। गुलाबी वस्त्र दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
कुम्भ-पुरानी इच्छा पूरी होगी। अपने राज़ किसी से साझा न करें। व्यवसाय में बदलाव के योग हैं। जूते-चप्पल दान करें।
शुभ रंग- भूरा
मीन- मानसिक तनाव बना रहेगा। बड़ों की सलाह लें। संबंधों में दरार आएगी। पीले मीठे चावल का दान करें।
शुभ रंग- मैरून