Hapur News: भीषण सड़क हादसा, एक कि मौत, दो घायल

हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा के पास गणतंत्र दिवस के मौके पर निकल रही बाइक रैली पर अनियंत्रित गन्ने से भरा ट्रक पलट गया।

Hapur News: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ जनपद से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानिय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है। 

हापुड़ जनपद के थाना सिंभावली क्षेत्र के सिखेड़ा के पास गणतंत्र दिवस के मौके पर निकल रही बाइक रैली पर अनियंत्रित गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में बाइक सवार करीब 18 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

ये है पूरा मामला

आपको बता दे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर सिखेड़ा निवासी कुछ युवक बाइक पर तिरंगा रैली निकाल रहे थे। तभी ग्राम सिखेड़ा  के पास एक अनियंत्रित ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयाय़ जिसकी चपेट में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक इसकी चपेट में आ गए जिसमें करीब 18 वर्षीय साकिब की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज मेरठ के हायर सेंटर में चल रहा है तो वहीं दूसरे युवक का इलाज सिखेड़ा का ही सीएचसी में किया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी हापुड़ व एसपी हापुड़ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से सड़क पर पहले गन्ने व उसके ट्रक को वहां से हटाया। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही मृतक शाकिब के परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं प्रशासन ने परिजनों को शासन की तरफ से जो भी मदद मिलती है उसे देने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button