Housefull 5 का डबल धमाका: एक ही फिल्म, दो एंडिंग्स! जानें A और B पार्ट में क्या है फर्क

हाउसफुल 5 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के दो पार्ट – A और B – हैं, जिनमें क्लाइमैक्स और कातिल अलग-अलग हैं। जानिए क्या है इस बार खास।

Mumbai: साजिद नाडियाडवाला की हिट कॉमेडी फ्रेंचाइज हाउसफुल का पांचवां पार्ट आज यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है और इस बार हंसी के साथ-साथ थ्रिल और सस्पेंस भी भरपूर है।

सबसे खास बात यह है कि हाउसफुल 5 को दो भागों – A और B में रिलीज किया गया है, और दोनों पार्ट्स का अंत (क्लाइमैक्स) अलग-अलग है।

क्या है हाउसफुल 5 A और B में फर्क?

फिल्म की पूरी कहानी लगभग एक जैसी है, लेकिन आखिरी के 20 मिनट पूरी तरह से बदल दिए गए हैं।

  • एक खास किरदार की हत्या होती है
  • छह लोग संदिग्ध हैं
  • पार्ट A में एक अलग हत्यारा,
  • और पार्ट B में दूसरा हत्यारा दिखाया गया है।
    इसलिए अगर आप पूरी कहानी समझना चाहते हैं, तो दोनों पार्ट्स देखना जरूरी है।

जॉन अब्राहम ने क्यों ठुकराया ऑफर?

हाल ही में जॉन अब्राहम ने खुलासा किया कि उन्हें भी हाउसफुल 5 के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button