नया स्मार्टफोन खरीदने पर पहली बार कितनी देर चार्ज करना चाहिए? जानें सही नियम….

नया स्मार्टफोन पहली बार कितनी देर चार्ज करना चाहिए? जानिए लिथियम बैटरियों से जुड़े मिथक और सही चार्जिंग तरीका। 8-12 घंटे चार्ज करने की जरूरत नहीं।

नया स्मार्टफोन खरीदने के बाद अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि पहली बार फोन को कितनी देर तक चार्ज करना चाहिए। पुराने समय में फोन की बैटरी को पहली बार 8 से 12 घंटे तक चार्ज करने की सलाह दी जाती थी, लेकिन मौजूदा एडवांस स्मार्टफोन्स में ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के ज्यादातर फोन्स में लिथियम-आयन या लिथियम-पॉलिमर बैटरी होती है, जिन्हें पहली बार लंबे समय तक चार्ज करने की जरूरत नहीं होती।

पहली बार कितनी देर चार्ज करें फोन?

नया फोन खरीदने के बाद उसे नॉर्मल तरीके से ही चार्ज करना चाहिए। अगर फोन की बैटरी 20-30 परसेंट के आसपास है, तो उसे चार्जर से कनेक्ट कर दें। इस दौरान कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें। मोबाइल को 100 परसेंट तक चार्ज होने दें और इसके बाद चार्जर हटा दें। बैटरी को पहली बार 8, 10 या 12 घंटे तक चार्ज पर लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

बॉक्स से निकालते समय 40-60% बैटरी हो तो?

अगर नया फोन बॉक्स से निकालने पर पहले से 40 से 60 परसेंट तक चार्ज है, तो उसे तुरंत 100 परसेंट तक चार्ज करना जरूरी नहीं है। जरूरत के मुताबिक मोबाइल इस्तेमाल किया जा सकता है और बैटरी कम होने पर उसे चार्ज करें।

पहली बार 100% चार्ज करना जरूरी है?

फोन को पहली बार 100 परसेंट चार्ज करना भी जरूरी नहीं है। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि बैटरी परसेंटेज की डिटेल्स को सिस्टम के साथ बेहतर तरीके से सिंक करने के लिए कभी-कभार फोन को लगभग 100 परसेंट तक चार्ज करना उपयोगी हो सकता है। लेकिन रोजाना ऐसा करना जरूरी नहीं है।

Related Articles

Back to top button