Heath Tips: चना कैसे खाएं- उबला, भुना या भिगोया हुआ, किस चने का सेहत के लिए अधिक फायदेमंद

चने का किसी भी रूप में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। भुने हुए, भीगोये हुए या उबले हुए चने ये तीनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

Heath Tips: चना में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन और फाइबर पाया जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चने का सेवन करना चाहिए। चने को कैसे खाएं इस बात को लेकर हमेंसा लोगों के मन में संशय बना रहता है। किस तरह से चना खाएं कि अधिक फायदा मिले- भुने हुए, भिगोए हुए या उबले हुए। आइए इसपर विस्तार से चर्चा करते हैं।

चने का किसी भी रूप में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। भुने हुए, भीगोये हुए या उबले हुए चने ये तीनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

भुने हुए चने- भुना हुआ चना स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसे नास्ते में चाय के साथ भी खा सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी भुना हुआ चना बेहद फायदेमंद होता है।

भिगोए हुए चने- भिगोए हुए चने में पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंकुरित चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है। भिगोए हुए चने मसल्स को मजबूत बनाते हैं। यदि आप को डाइजेश की समस्या है तो इसे सीमित मात्रा में खाएं।

उबला चना- उबले हुए चने खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा शरीर को की अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचान में मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button