ऋतिक रोशन की शर्टलेस फोटो ने सोशल मीडिया पर ढ़ाया कहर , फैंस ने की तारीफ, गर्लफ्रेंड सबा ने किया रिएक्ट

ऋतिक ने हाल में अपनी गर्लफ्रेन्ड सबा आजाद के साथ विदेश में वेकेशन एंजॉय किया। उनकी वेकेशन की कुछ तस्वारें सोशल मीडिया पर सामने आई थी।

ऋतिक रोशन ने स्टारकिड होने के बावजूद बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है । ऋतिक की गिनती विश्व के टॉप हौटेस्ट मैन में आती हैं। वे रेगुलर वर्कआउट कर अपने डाइट को अच्छी रख अपनी लीन बॉडी का काफी ध्यान रखते हैं । एक्टर ने एक ट्रास्फॉरमेशन पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर किया है जिसको देख फैंस उनकी तारीफ करने में पीछे नही हट रहे है।

ऋतिक ने हाल में अपनी गर्लफ्रेन्ड सबा आजाद के साथ विदेश में वेकेशन एंजॉय किया। उनकी वेकेशन की कुछ तस्वारें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। उनके शार्प फेशियल फीचर्स के साथ ही टोन्ड बॉडी के लिए भी फैंस से तारीफें सुनने को मिलती हैं। ऋतिक रोशन ने हमेशा अपने लुक्स से फैंस का ध्यान खींचा है। वह चाहे किसी फिल्म के लिए हो, पार्टी के लिए या फिर वेकेशन के दौरान क्लिक की गई तस्वीरों हो। फैंस उन्हें हर अंदाज में पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया पर हैन्डसम एक्टर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ऋतिक का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में एक्टर कि शर्टलेस फोटो में पहले और बाद वाली बॉडी नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस उनकी उम्र पर सवाल करने लगेंगे। ऋतिक का ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है। उन्होनें अपने इस पोस्ट के कैपशन में लिखा हैं” वेकेशन ओवर ,पेश करते है पहले की और अबकी तस्वीरें”। ऋतिक के इस पोस्ट के दूसरे पार्ट को पसंद करते हुए उसकी गर्लफ्रेंड ने कमेंट किया प्लीज ज्यादा चीज खाओ।

Related Articles

Back to top button