ह्यूमन राइट्स वॉच रिपोर्ट में भारत सरकार पर मानवाधिकारों को दबाने सहित कई गंभीर आरोप

रिपोर्ट में लिखा गया है कि भारत में पिछले साल मानवाधिकारों को दबाया गया है। इसके साथ ही उत्पीड़न की कई घटनाएं भी सामने आईं हैं।

ह्यूमन राइट्स वॉच ने वर्ल्ड रिपोर्ट-2024 में भारत सरकार परप कई आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में सरकार पर अल्पसंख्यकों पर अनदेखी के आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में भारत को वैश्वक नेतृत्व में भारत को पाखंडी बताया गया है। कहा गया है कि लोकतांत्रिक देशों में अधिकारों के सम्मान को लेकर भारत का रवैया कमजोर रहा है।

रिपोर्ट में लिखा गया है कि भारत में पिछले साल मानवाधिकारों को दबाया गया है। इसके साथ ही उत्पीड़न की कई घटनाएं भी सामने आईं हैं। रिपोर्ट में मणिपुर हिंसा, जम्मू कश्मीर का हालिया माहौल और जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का भी उल्लेख है।

बता दें कि ह्यूमन राइट्स वॉच मानवाधिकार और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी सालाना रिपोर्ट प्रकाशित करता है। यह संस्था मानवाधिकार को लेकर दुनिया के करीब 100 देशों पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी करता है।

Related Articles

Back to top button