Human Trafficking: भारत व नेपाल सीमा पर संस्थाओं से ली गई जानकारी, महिला तस्करी रोकथाम हेतु किया जाएगा काम

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष दर्जा मंत्री श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ने शुक्रवार को चम्पावत जनपद के सीमांत बनबसा-टनकपुर क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने टनकपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय व बनबसा रिड्स संस्था का निरीक्षण कि

रिपोर्ट- दीपक फुलेरा

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष दर्जा मंत्री श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ने शुक्रवार को चम्पावत जनपद के सीमांत बनबसा-टनकपुर क्षेत्र का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने टनकपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय व बनबसा रिड्स संस्था का निरीक्षण किया। साथ ही दर्जा मंत्री ने बनबसा एनएचपीसी सभागार में भारत व नेपाल के ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकथाम के लिए कार्य कर रही संस्थाओं विभागीय अधिकारियों व पुलिस व एसएसबी के साथ बैठक की।

इस दौरान उन्होंने ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकथाम को लेकर दोनो देशों की संस्थाओं के आपसी सामंजस्य,संस्थाओं की कार्य प्रणाली,आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही संस्थाओं व विभागीय अधिकारियों से इस संदर्भ में सुझाव लिए। दर्जा मंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु विभागीय अधिकारियों से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली। साथ ही ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकथाम हेतु दोनो देशों की सीमाओं पर कार्य कर रही संस्थाओं से इस विषय पर विस्तृत जानकारी ली।

मीडिया से रूबरू होते हुए राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने कहा कि उनका मूल उद्देश्य चंपावत जिले की सीमा क्षेत्र में ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकथाम हेतु जानकारियों को जुटाना है। इसको लेकर उन्होंने बनबसा भारत व नेपाल सीमा पर दोनो देशों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकथाम के लिए कार्य कर रही संस्थाओं, विभागीय अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों से इस संदर्भ में जहां जानकारी जुटाई है। वही इस जानकारी को वह सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगी। ताकि महिला तस्करी रोकथाम हेतु और बेहतर तरीके से कार्य किया जा सके।

Related Articles

Back to top button