Gorakhpur News: मामूली विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या, शव के साथ ही सोता रहा…

Gorakhpur News: पिता की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Gorakhpur News: शादी में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं। लेकिन छोटी-छोटी बातों पर आपा खो बैठते हैं और सारी कसमें भूल जाते हैं। ऐसी कई घटनाएं आए दिन सुनाई देती रहती हैं। ताजा घटना गोरखपुर की है, जहां पति नें मामूली विवाद पर पत्नी की पहले पीटाई की इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ ही सो गया। पिता की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई।

ये है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गनौरी गांव का है, जहां मंगलवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी अनिल हरियाणा के सोनीपत में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार को घर लौटा था। उसने पत्नी को अपने साथ चलने के लिए कहा। लेकिन पत्नी मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साथ में लेटा रहा। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो, नजारा देख सब सन्न रह गए। आरोपी अनिल शव के बगल में सोया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के गनौरी निवासी मुन्नीलाल बेलदार के तीन लड़के हैं। सबसे छोटे बेटे अनिल बेलदार (30) की शादी तीन साल पहले खलीलाबाद कोतवाली के महादेवा गांव की रहने वाली प्रियंका (28) से शादी हुई थी। अनिल हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करता था। प्रियंका गांव गनौरी में रहती थी। मंगलवार अनिल सोनीपत से घर लौटा था। प्रियंका को सोनीपत में अपने साथ में रहने के लिए कहा। प्रियंका ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

Related Articles

Back to top button