
साउथ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर सामने आने के बाद जहां एक तरफ कियारा को यश के साथ कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ भी हो रही है। इस बीच, एक्ट्रेस के पति और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पत्नी का खुला समर्थन करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है और ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर शेयर करते हुए एक दिल जीतने वाला नोट लिखा। उन्होंने कियारा की मेहनत की सराहना करते हुए लिखा, ‘तुम्हारी मेहनत, कड़ी मशक्कत और जुनून, ये सब बड़े पर्दे पर साफ दिखेगा। यह तुम्हारी बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी, की।’ इसके साथ ही सिद्धार्थ ने फिल्म के निर्देशक गीतू मोहनदास, यश और पूरी स्टार कास्ट को इस शानदार प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं और 26 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार जताया।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कियारा आडवाणी ‘नादिया’ के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है, और ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से यह साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ा धमाल मचाने वाली है।









