पति की जिद बनी जानलेवा! संबंध बनाने पर अड़ा था पति, पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला

महाराष्ट्र के सांगली में पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोप है कि पति बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की जिद कर रहा था, जिससे नाराज होकर पत्नी ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे – महिला का आरोप है कि उसका पति बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था।

15 दिन पहले हुई थी दूसरी शादी

पुलिस के मुताबिक मृतक अनिल लोखंडे ने 15 दिन पहले ही राधिका नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। अनिल की पहली पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। दूसरी शादी के बाद अनिल लगातार अपनी नई पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की जिद कर रहा था।

गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई

राधिका इस दबाव और जबरदस्ती से परेशान हो गई थी। बीती रात जब अनिल सो रहा था, तभी उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी राधिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न के एंगल से भी जांच रही है।

यह घटना कई सवाल खड़े करती है – क्या रिश्तों में जबरदस्ती की कोई जगह है? क्या महिलाओं की असहमति को आज भी नजरअंदाज किया जा रहा है?

Related Articles

Back to top button