‘राजा भैया के अस्तबल में शामिल हुआ हाइब्रिड घोड़ा ‘ट्रोजन’, भव्य स्वागत’

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के अस्तबल में अब नया आकर्षण बढ़ गया है। घुड़सवारी और महंगी घोड़ों के शौकीन राजा भैया के अस्तबल में एक नया हाइब्रिड घोड़ा ‘ट्रोजन’ शामिल किया गया। इसका भव्य स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जिसमें राजा भैया ने खुद घोड़े को तिलक लगाया, उसकी आरती की और नारियल फोड़कर अस्तबल में प्रवेश करवा दिया।

इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप और उत्साहित भीड़ ने समारोह को खास बना दिया। ट्रोजन घोड़े का स्वागत देखने के लिए महल में बड़ी संख्या में लोग जुटे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें राजा भैया अपने अस्तबल में ट्रोजन के स्वागत के दौरान नजर आ रहे हैं।

अस्तबल प्रबंधन ने बताया कि ट्रोजन के प्रशिक्षण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। राजा भैया के अस्तबल में अब कुल 11 घोड़े हैं, जिनमें से ट्रोजन की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। अन्य घोड़ों की कीमतें 20 लाख के आसपास हैं। राजा भैया का घोड़ों के प्रति लगाव और उनकी परंपरागत स्वागत शैली इस घोड़े के शामिल होने के मौके को खास बना रही है।

Related Articles

Back to top button