Hyundai Verna कार का 2026 मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने सबको चौंकाया

हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान Hyundai Verna का 2026 मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें न केवल कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं बल्कि कई नए और बेहतर फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

हुंडई ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान Hyundai Verna का 2026 मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें न केवल कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं बल्कि कई नए और बेहतर फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इस नई वर्ना की शुरुआती कीमत 10,98,400 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, और इसमें 25 से ज्यादा अपडेट्स शामिल किए गए हैं जो डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी से जुड़ी हैं। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला अब भी Honda City, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी कारों से रहेगा।

वेरिएंट और कीमत
नई वर्ना को कंपनी ने छह वेरिएंट्स में पेश किया है: HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10। इसकी कीमत 10.98 लाख रुपये से शुरू होकर 18.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

दो इंजन विकल्प

1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

एक्सटीरियर्स में क्या बदला?
नई वर्ना का एक्सटीरियर्स और अधिक प्रीमियम बना दिया गया है। इसमें ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल, ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और नए डिज़ाइन वाले फ्रंट और रियर बम्पर दिए गए हैं। इसके अलावा, 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और बेहतर रोड प्रेजेंस के लिए पहले से ज्यादा शार्प स्टांस दिया गया है। वर्ना अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी सेडान है और इसका व्हीलबेस 2,670 मिमी है, जो इसे और भी ज्यादा स्पेशियस बनाता है।

डाइमेंशन्स:

लंबाई: 4,565 मिमी

चौड़ाई: 1,765 मिमी

व्हीलबेस: 2,670 मिमी

कंपनी ने इस कार में दो नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं: क्लासी ब्लू और टाइटन ग्रे मैट।

इंटीरियर्स और फीचर्स:
नई वर्ना का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक है। इसमें D-कट स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट का विकल्प है। ड्राइवर सीट में 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी फंक्शन और वेलकम रिट्रैक्ट फीचर दिया गया है, जबकि पैसेंजर सीट में 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वॉक-इन डिवाइस शामिल है।

नई वर्ना में Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और 350 से ज्यादा वॉइस कमांड का सपोर्ट मिलता है।

प्रमुख फीचर्स:

ड्यूल 10.25-इंच इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर

रियर विंडो सनशेड

स्मार्ट ट्रंक

528 लीटर का बूट स्पेस

वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर

फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स

एंबिएंट लाइटिंग

एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स:

Bose का 8-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम

स्विचेबल इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल

वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay

इलेक्ट्रिक सनरूफ

सराउंड व्यू मॉनिटर

ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर

इंजन और प्रदर्शन:
नई वर्ना में 1.5 लीटर MPi नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं, 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, कार में Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड, पैडल शिफ्टर्स और Idle Stop & Go (ISG) फीचर भी दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों को बेहतर बनाता है।

सेफ्टी फीचर्स:
नई वर्ना में Hyundai SmartSense Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया गया है, जिसमें 20 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं। कार में 7 एयरबैग, इंटीग्रेटेड डैशकैम, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

कुल मिलाकर, नई वर्ना में 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और भी सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं। यह कार अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम सेडान बनकर सामने आई है।

Related Articles

Back to top button