‘दबाव में जिम्मेदारी लेना पसंद है’, फाइनल जीत के बाद जसप्रीत बुमराह ने साझा किए भावुक पल…

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खिताबी जीत को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा दबाव भरी परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना पसंद है और ऐसी परिस्थितियां उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खिताबी जीत को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा दबाव भरी परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना पसंद है और ऐसी परिस्थितियां उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता हैं।

बता दें, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और भारत की 96 रन से ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने के साथ-साथ तीन बार यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी एक वीडियो में बुमराह ने कहा, “मैं पर्दे के पीछे रहने वालों में से नहीं हूं। मैं हमेशा खेल में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता हूं। मुझे शुरू से ही चुनौतियां पसंद रही हैं और दबाव के समय जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है।”

वहीं, फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उन्होंने हमेशा इसी उद्देश्य से खेला है कि टीम के लिए अहम मौके पर बदलाव ला सकें।

बुमराह के लिए यह जीत इसलिए भी खास रहा हैं, क्योंकि यह उसी मैदान पर मिली, जहां से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी। गुजरात में जन्मे बुमराह ने कहा,”मैंने अपना अधिकतर क्रिकेट यहीं खेला है। गुजरात के लिए खेलते हुए यहीं से आगे बढ़ा और अब इसी मैदान पर वर्ल्ड कप जीतना और मैन ऑफ द मैच बनना मेरे लिए बेहद खास पल है।”

उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल को याद करते हुए कहा कि उस समय टीम जीत से थोड़ा दूर रह गई थी, लेकिन इस बार जीत हासिल करना बेहद संतोषजनक रहा।

बुमराह ने इस जीत के दौरान अपने परिवार की मौजूदगी को भी बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा और उनकी मां दोनों स्टेडियम में मौजूद थे, जिसने इस पल को और यादगार बना दिया।

उन्होंने कहा, “लगातार दो विश्व कप जीतना आसान नहीं होता। मैं इसके लिए भगवान का आभारी हूं। इससे ज्यादा खुशी की कल्पना भी नहीं कर सकता।”भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ जसप्रीत बुमराह का यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button