I.N.D.I.A Alliance: ममता दीदी की कांग्रेस को खुली चुनौती, कहा- हिम्मत है तो वाराणसी…..

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए फिर से विपक्षी खेमे में हलचल तेज कर दी है।

डिजिटल डेस्क : आगामी चुनाव से पहले I.N.D.I.A गठबंधन को हार का मुँह देखने पर मजबूर होते देखा जा रहा है। ये मजबूरी उनके सामने खुद उन्हीं के साथ पार्टी खड़ा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए फिर से विपक्षी खेमे में हलचल तेज कर दी है। Congress पर निशाना साधते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अहंकारी करार दिया है।

हिम्मत है तो वाराणसी में जाकर जीतकर दिखाओ: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

दरअसल, वेस्ट बंगाल के मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस 300 में से 40 सीट भी जीत पाएगी या नहीं। कांग्रेस पार्टी पहले जहां-जहां जीतती थी, अब वहां भी हार का मुँह देख रही है। इस बीच उन्होंने पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि, “अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो वह बनारस में बीजेपी को हराकर दिखाए।”

बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की नहीं दी गई जानकारी

मुख्यमंत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा की, “कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल आई थी। लेकिन मुझे एक बार भी नहीं बताया गया। आखिर हम भी तो INDIA गठबंधन का ही हिस्सा हैं मगर उसके बावजूद कांग्रेस के तरफ से मुझे इसकी जानकारी नहीं दी गई। हालाँकि, मुझे प्रशासन से इसके बारे में पता चला।

आजकल फोटोशूट का नया चलन है

इस बीच ममता ने राहुल गांधी की मुर्शिदाबाद में बीड़ी कामगारों के साथ हुई मुलाकात पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल फोटोशूट का नया चलन देखने में मिल रहा है। जो लोग कभी चाय के स्टॉल पर नहीं गए, अब वे बीड़ी कामगारों के साथ बैठकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button