
भारत में क्रिकेट फैंस के बीच में ख़ुशी की लहर दौड़ चुकी है, आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2023 क्रिकेट विश्वकप की कार्यक्रम सूचि जारी कर दी है, सारे मैच 5 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर के बीच खेले जायेंगे, पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जायेगा।
इस बार देश भर में 10 अलग-अलग शहर मैचों की मेजबानी करेंगे, भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में खेला जाना है, इस बार का क्रिकेट विश्वकप भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एहम साबित होगा क्योंकि पिछले वर्ल्डकप 2019 में भारत सेमी फाइनल में बहार हो गया था, इस बार क्रिकेट फैंस थोड़े निराश भी होंगे क्योंकि अब भारत के कप्तान एम एस धोनी नहीं होंगे।
ICC विश्व कप 2023 के लिए भारत का पूरा कार्यक्रम, तारीखें, स्थान और समय
8 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में
11 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में
15 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में
19 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश पुणे में एमसीए स्टेडियम
22 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
29 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ के एकाना स्टेडियम में
2 नवंबर: भारत बनाम क्वालीफायर 2, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में
5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में
11 नवंबर: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत बनाम क्वालीफायर 1
आगामी विश्व कप 2023 अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होगा, इस तथ्य को देखते हुए कि टी20 क्रिकेट के आगमन के साथ खेल तेज हो गया है।









