बर्फीली हवाओं और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, जनजीवन पर पड़ रहा भारी असर

ठंड के चलते लगातार घना कोहरा बढ़ रहा है। कई जगहों पर कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। कोहरे का आलम यह है कि दिन में भी लाइटें जलाकर करना सफर करना पड़ रहा है।

ठंड के चलते लगातार घना कोहरा बढ़ रहा है। कई जगहों पर कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। कोहरे का आलम यह है कि दिन में भी लाइटें जलाकर करना सफर करना पड़ रहा है। ठंडी बर्फीली हवाओं के साथ पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर निगम ने ठंड से बचाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे बस स्टेशन के सामने अस्थाई बनाया रैन बसेरा की व्यवस्था की जा रही है। अ

उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में भारी ठंड का दौर जारी हो गया है। मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी ठंड देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 3 दिनों के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा और बारिश की संभावना है।

हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक बना रहता है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Live TV