
बदलती लाइफस्टाइल आज के दौर की तमाम शारीरिक समस्याओं का एक बड़ा कारण बन गई है. स्टेटस सिंबल के चक्कर में कुछ लोग सेहत को भी दांव पर लगा देते हैं. वर्तमान दौर में खानपान के तौर तरीके और लक्जरी जीवन कई रोगों को भी पैदा करता है. ऐसे में अगर सेहत अच्छी रखनी है तो लाइफस्टाइल बदलना बहुत जरूरी है.
जमीन से जुड़ा आदमी तंदुरुस्त तो रहता ही है साथ ही बहुत फुर्तीला भी होता है. क्या आपको पता है, जमीन पर बैठकर भोजन करना कई बीमारियों को दूर करता है.
आज हम जानेंगे कि कैसे जमीन पर बैठकर भोजन करने से कई बीमारियां दूर होती हैं.
- जमीन पर बैठकर भोजन करना पाचन क्रिया को सही रखता है जिससे त्वचा विकारों से लेकर हड्डी के रोगों का जोखिम कम रहता है.
- हाई बीपी के मरीजों के लिए जमीन पर बैठकर भोजन करना किसी वरदान से कम नहीं है. इस क्रिया में रीढ़ की हड्डी के निचले भाग पर दबाव बनता है जो एक तरह का एक्यूप्रेशर प्वाइंट है. यह उच्च रक्तचाप वाले रोगियों के लिए बेहद कारगर है.
- जमीन पर बैठकर भोजन करने की क्रिया में घुटनों को मोड़ना पड़ता है. यह एक तरह से घुटनों को कसरत को अंजाम देता है जिससे अर्थराइटिस और जोड़ों की समस्या का रिस्क कम हो जाता है.
- मांसपेशियों को मजबूत और फ्लेक्सिबल बनाने में भी जमीन पर बैठकर भोजन करना एक अहम भूमिका अदा करता है. यह एक तरह का शारीरिक व्यायाम है जो हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है.
- जमीन पर बैठकर भोजन करना आत्मिक संबल को भी बढ़ाता है. चूंकि यह क्रिया हमारे पुरातन दिनचर्या का हिस्सा रही है, ऐसे में आध्यात्मिक नजरिए से भी इसके कई फायदे हैं.









