JEE Advanced 2024: शेड्यूल जारी, 2024 के इस महीने में होगी परीक्षा, अप्रैल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

JEE Advanced 2024: शेड्यूल जारी, 2024 के इस महीने में होगी परीक्षा, अप्रैल से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुबशखबरी। एडवांस के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस बार परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास द्वारा क्या जा रहा है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार जेईई एडवांस परीक्षा 26 मई, 2024  को आयोजित की जाएगी। ऐसे में यदि आप भी जेईई एडवांस देने की योजना बना रहे हैं तो तैयार हो जाइए। नोटिस देखने के लिए आईआईटी मद्रास के आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

JEE Advanced 2024: रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस परीक्षा मई 2024 में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। आईआईटी मद्रास पेपर के बारे में अधिक और लेटेस्ट जानकारी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट करता रहता है। इसके लिए जरूरी है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

जेईई एडवांस के लिए परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

JEE Advanced 2024: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि-21 अप्रैल, 2024 सुबह 10 हजे से।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-30 अप्रैल, 2024 शाम पांच बजे तक।
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तिथि-6 मई, 2024 शाम पांच बजे तक।

JEE Advanced 2024: इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

आईआईटी मद्रास द्वारा आवेदन किए गए सभी आवेदकों को लिए एडमिट कार्ड 17 मई, 2024 को जारी कर दिया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर 17 मई को एडमिट कार्ड के लिए लिंक एक्टिव हो जाएगा और 26 मई तक रहेगा।

Related Articles

Back to top button