खुलेआम रात दिन चल रहा अवैध खनन, वन दरोगा को खनन माफियाओं ने दी जान से मारने की धमकी

रामनगर क्षेत्र में स्थित कोसी नदी में जहां एक ओर अवैध खनन खुलेआम रात दिन चल रहा है तो वही इस अवैध खनन से हर रोज सरकार को भी लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है,

रामनगर क्षेत्र में स्थित कोसी नदी में जहां एक ओर अवैध खनन खुलेआम रात दिन चल रहा है तो वही इस अवैध खनन से हर रोज सरकार को भी लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन अवैध खनन रोकने को लेकर सरकार और विभाग के प्रयास पूरी तरह विफल साबित हो रहा है, तो वही माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई ना होने के चलते उनके हौसले भी बुलंद हो रहे है।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर में तैनात महिला वन दरोगा सोनी शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रामनगर के ग्राम छोई क्षेत्र में स्थित नदी से अवैध खनन को लेकर अधिकारियों के निर्देश पर खाई खोदने का काम किया गया था,उन्होंने बताया कि इस बीच छोई क्षेत्र के तीन खनन माफियाओं द्वारा उन्हें फोन पर खोदी गई खाई को पाटने के लिए दबाव बनाया गया तथा ऐसा ना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला वन दरोगा का आरोप है कि पूर्व में भी खनन माफियाओं द्वारा उनके द्वारा अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर उनका ट्रांसफर तक कराने की भी धमकी दी गई है, खनन माफियाओं की धमकी के बाद महिला वन दरोगा काफी डरी हुई है, वही मामले में कोतवाली के एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button