
रामनगर में पार्किंग के नाम पर नगरपालिका ठेकेदार द्वारा ट्रांसपोर्टरों से की जा रही अवैध वसूली का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार की रात इस अवैध वसूली को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा करने के साथ ही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी तो वहीं बुधवार को फिर से ट्रांसपोर्टरों है नगरपालिका पहुंचकर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम एवं अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार का घेराव करते हुए पार्किंग के नाम पर की जा रही अवैध वसूली व अभद्रता पर रोक लगाने की मांग की।
ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार एवं उसके कर्मचारी जहां एक ओर नगर में वाहनों से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूल रहे तो वही नगरपालिका की सीमा ना होने के बाद भी हल हो ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं पैसे ना देने पर मारपीट पर उतारू हो रहे है।
मामले में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वाहनों से हो रही वसूली पूरी तरह अनुचित है उन्होंने बताया कि इस मामले में ठेकेदार को नोटिस देने की कार्रवाई की जा रही है यदि इसके बाद भी अवैध वसूली की गई तो ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अमित बेलवाल









