IMD Weather Update: मौसम ने ली करवट,देर रात हुई झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड

IMD Weather Update: मौसम ने ली करवट,देर रात हुई झमाझम बारिश, बढ़ी ठंड

IMD Weather Update: बुधवार देर रात हुई झमक कर बारिश बारिश से मौसम ने करवट ले लिया है। तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। बीती रात राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश में बारिश हुई। अभी और बारिश होने की संभावना है। वहीं, तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 17 सेल्सियस रहने के आसार है। दिन में भी बूंदाबांदी के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर पूर्व की ओर 6 किमी घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम की ओर बढ़ने से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने आने की संभावना है। इसकी वजह से अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी मध्यम से तेज बारिश हने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button