बुलंदशहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक में 18 लाख रुपए की लूट, पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी…

बुलंदशहर : प्रदेश में बेखौफ बदमाशों का आतंक जारी है। पुलिस प्रशासन का बदमाशों में खौफ नहीं दिख रहा है। गाजियाबाद में दिनदहाड़े बैंक से 12 लाख रुपये की लूट के कुछ घंटो के बाद ही प्रदेश में बदमाशों ने दूसरी बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बुलंदशहर के एक प्राइवेट बैंक को निशाना बनाया है। स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर बैंक से 18 लाख रुपए की लूट की है।

आपको बता दे कि हथियार के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने स्याना बस स्टैंड स्थित उज्जीवन बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। 3 हथियारबंद बदमाश बैंक में हुए थे दाखिल हुए बैंक के सारे स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर 18 लाख रुपए की लूट घटना को अंजाम दिया है।

बुलंदशहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है की उनको पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है तभी इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से बुलंदशहर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठ रहे है। वहीं सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। अब देखना होगा की पुलिस इस मामले में क्या कार्यवाही करती है।

Related Articles

Back to top button