दिल्ली में रैपिडो चालक को हेलमेट से पीटनें का मामला, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिफ्तार , वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

Delhi : रोहिणी इलाके में रोड रेज का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक रैपिडो बाइक सवार के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 8 जून 2026 को सेक्टर-18/19 मेट्रो स्टेशन के पास रोड रेज की एक घटना सामने आई थी। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने कहासुनी के बाद एक रैपिडो ड्राइवर पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या था ?

वायरल वीडियो की शुरुआत में, एक आदमी दूसरे आदमी के सिर पर हेलमेट मारता हुआ दिख रहा है। वीडियो में लड़की कहती है कि वह एक शूट से लौटकर मेट्रो स्टेशन जा रही थी, इसलिए उसने एक उबर बाइक टैक्सी बुक की। लड़की ने आगे कहा कि बाद में उबर बाइक एक दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। लड़की ने दावा किया कि दोनों ड्राइवरों की गलती थी, लेकिन बातचीत से झगड़ा सुलझाया जा सकता था। हालांकि, वायरल वीडियो में युवती के दावों के मुताबिक, आदमी अपनी बाइक से उतरा और उबर ड्राइवर को बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन करके शिकायत की।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

पीड़िता की शिकायत के आधार पर, समयपुर बादली थाने में FIR नंबर 488/26 दर्ज करके जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल का पता लगाया और आरोपियों की पहचान गौरव कुमार और बादल के रूप में की। पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन लगातार छापेमारी और टेक्निकल जांच के जरिए उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस दिया गया है। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों की पहचान भी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button