गाजियाबाद में ससुराल वालों ने दामाद की पीट-पीटकर हत्या,मुस्लिम लड़की से की थी शादी

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने दामाद नितिन (32 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक ने करीब एक साल पहले मुस्कान नाम की मुस्लिम लड़की से शादी की थी। पुलिस ने इस मामले में नितिन के ससुर और चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना थाना टीला मोड़ क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नितिन गीतांजलि कॉलोनी, लोनी में रहता था और बागपत के एक कॉलेज में टीचर था। वह और उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्यार को शादी में बदलते हुए आर्य समाज मंदिर में विवाह किया था।

मंगलवार देर शाम नितिन को बेहोष हालत में भनेड़ा पुलिया, टीला मोड़ के पास पाया गया। पुलिस ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और फिर दिल्ली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से नितिन और उसकी पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इसी को लेकर उसके ससुराल वालों ने सुलह समझौते के नाम पर उसे साथ ले जाने की कोशिश की। विवाद के दौरान हाथापाई और मारपीट हुई, जिससे नितिन की मौत हो गई।

पुलिस ने नितिन के ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और आक्रोश जताया।

Related Articles

Back to top button