हापुड़ में पति को विरोध करना पड़ा भारी… घरेलू विवाद में पत्नी ने चाकू से काटा प्राइवेट पार्ट… एसपी से लगाई न्याय की गुहार…

हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते पत्नी पर पति का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि पत्नी ने अपने ही पति का चाकू से प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित पति ने लहूलुहान हालत में पुलिस अधीक्षक (SP) के पास पहुंचकर अपनी जान की गुहार लगाई है और आरोपी पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अक्सर बच्चों की बेरहमी से पिटाई करती थी, जिसका पति लगातार विरोध करता था। पति के मना करने पर पत्नी आगबबूला हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।

घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button