कानुपर में मछलियों की मौत से दुखी युवक ने लगाई फांसी, घर में 4 बड़े एक्वेरियम लगाए थे

कानपुर : यूपी के कानपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बता दे कि कैंट थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने एक्वेरियम में रखी मछलियों के मरने से सदमे में आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के बीबी का हाता के रहने वाले राकेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पास तीन आइलैंड हैं, जिनमें कृष्णकांत को मछली पकड़ने का बहुत शौक था। उन्होंने अपने घर में एक एक्वेरियम रखा था, जिसमें करीब एक दर्जन रंग-बिरंगी मछलियां थीं। परिवार के मुताबिक, कृष्णकांत को इन मछलियों से खास लगाव था और वह खुद ही इनकी देखभाल करते थे।

एक्वेरियम में मछलियों की मौत कैसे हुई ?

बताया जा रहा है कि इलाके में काफी समय से बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण एक्वेरियम में हवा भरने वाला पंप बंद हो गया था। घर में इन्वर्टर न होने की वजह से पंप दोबारा चालू नहीं हो सका, जिससे एक्वेरियम की सारी मछलियां ऑक्सीजन की कमी से मर गईं। कृष्णकांत ने जब अपनी मछलियों को मरा हुआ देखा तो उन्हें गहरा सदमा लगा।

सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

परिवार वालों का कहना है कि मछलियों की मौत के बाद से वह लगातार परेशान और उदास रहता था। घर वालों ने उसे समझाने और हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह इस सदमे से उबर नहीं पाया। शनिवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता राकेश ने बताया कि उनके बेटे को मछलियां बहुत पसंद थीं और उसकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है।

कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि आत्महत्या का कारण एक्वेरियम में मछलियों का मरना है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button