संभल में प्रेमी को छुड़ाने थाने पहुंची शादीशुदा प्रेमिका, थाने के बाहर से उठा ले गए परिजन

संभल: जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी को थाने से छुड़ाने पहुंच गई और उसके साथ जाने की जिद पर अड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि महिला को उसके परिजन थाने के बाहर से अपने साथ ले गए।

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। इसी दौरान महिला का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। बताया जा रहा है कि किसी मामले में महिला का प्रेमी थाने पहुंच गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद महिला उसे छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गई।

बता दे कि थाने पहुंचने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। वह काफी देर तक प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही। इसी बीच महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे थाने के बाहर से अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि उसी रात महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button