
वाराणसी। दिल्ली में शुरू हुए किसान आंदोलन को उत्तर प्रदेश का कांग्रेस ने समर्थन दिया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने किसान आंदोलन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए बीजेपी पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व के किसान आंदोलन को समाप्त करवाते समय किसानो से जो वादा सरकार ने किया था, उसे पूरा नहीं किया गया। सरकार ने किसानों से झूठ बोलकर उनका आंदोलन समाप्त करवाया था, यही वजह है कि आज एक बात फिर किसान दिल्ली कूच करने के लिए मजबूर है।
बीजेपी सरकार कर रही किसानो के साथ अत्याचार और अन्याय, किसान किसी पार्टी के नही : अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की केंद्रीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है, कि कांग्रेस की सरकार बनने पर स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार किसानों को सुविधा दी जाएगी। अजय राय ने दवा करते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने 2009 में किसानो का कर माफ किया गया था। 2013 में भूमि अधिग्रहण बिल कांग्रेस लेकर आई थी। किसान हमारे देश की रीढ़ है और कांग्रेस हमेसा किसान का साथ दिया है। अजय राय ने कहा कि किसान का बेटा किसी जाति, धर्म और पार्टी का नही है। किसान केवल किसान है और मौजूदा सरकार में किसानो के साथ अत्याचार और अन्याय हो रहा है। किसानों के साथ अत्याचार और अन्याय का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।









