UP Election 2022 : ट्वीट कर अखिलेश बोले, सपा के कारवां में रोड़े अटका रही BJP…

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनैतिक पार्टियों ने सियासी दाव पेंच चलना शुरू कर दिया है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर वार करते हुए ट्वीट कर कहा कि भाजपा सपा के कारवां में रोड़े अटका रही है। उन्होने कहा भाजपाईयों की सोच बेहद संकीर्ण है। अखिलेश बोले, ये भाजपाई संकीर्ण सोच का प्रतीक है।

सपा सुप्रीमों बोले, जिनकी मंशा रास्ता रोकना है, वो एक्सप्रेस-वे क्या बनाएंगे। उन्होने कहा, भाजपा से उत्तर प्रदेश की जनता आक्रोशित है। जनता ने भाजपा के जमीनी रास्ते बंद कर दिए है। बीजेपी के लिए हवाई मार्ग ही विकल्प है।

आपको बता दें, अब समाजवादी विजय यात्रा का चौथा चरण 17 नवंबर को निकलेगा। विजय रथ यात्रा गाजीपुर से लखनऊ के लिए निकलेगी। पहले 16 नवंबर को गाजीपुर से आजमगढ़ के लिए निकलनी थी विजय रथ यात्रा।

Related Articles

Back to top button