इस देश में दाढ़ी न रखने पर जा रही लोगों की नौकरी

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन में लोगों का जीना हराम हो चुका है। बता दें देश के अंदर महिलाओं पर भी अत्याचार चरम पर हैं।

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन में लोगों का जीना हराम हो चुका है। बता दें देश के अंदर महिलाओं पर भी अत्याचार चरम पर हैं। तालिबान ने देश में रह रही महिलाओं पर तमाम तरह की बेकार की पाबंदियां लगा रखी हैं। महिलाओं को घरों में कैद करने वाली सरकार के तानाशाही रवैये ने अब पुरुषों पर भी अत्याचार शुरू कर दिए हैं। बता दें तालिबानी सरकार के नैतिक मंत्रालय ने 280 लोगों को नौकरियों से निकाल दिया है। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि ये लोग दाढ़ी नहीं बढ़ा पा रहे थे। उन्हें इस्लामी कानून की उनकी व्याख्या के अनुरूप बर्खास्त कर दिया गया था। मंत्रालय ने बताया कि अनैतिक कृत्य के लिए 13 हजार से अधिक लोगों को बीते साल हिरासत में लिया गया था। इतना ही नहीं एक फरमान तालिबान की ओर से और भी आया है। जिसमें जीवित व्यक्तियों की तस्वीरें निकलवाने पर बैन लगा दिया गया है। संगीत बजाने, अकेली महिला के साथ अकेले यात्रा करने और उन पुरुषों और महिलाओं के मिलने-जुलने पर बैन लगा दिया गया है जिनका संबंध एक दूसरे से है ही नहीं।

Related Articles

Back to top button