
Desk: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता गौरव भाटिया के बीच एक चैलेंज लगाया गया. ये शर्त एक टीवी शो के दौरान लगी. दोनों ने टीवी पर ही जगह और समय भी तय की. जहां पर दोनों पहुंचे. इस दौरान निर्धारित स्थान पर खुब हंगांमा हुआ. दरअसल एक टीवी शो पर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज और बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिय डिबेट कर रहे थे.
जिसमें बीजेपी की ओर से ‘आप’ का घोषणापत्र दिखाते हुए 500 नए स्कूल दिखाने की बात कही गई. जिस पर आप प्रवक्ता ने चैलेंज मान इसे स्वीकार कर लिया जिसके बाद दोनों नें एक जगह निर्धारित की आनें की जहां पर दोनो पहुंचे भी. अब इसके बाद दोनों पार्टीयों की ओर से अपनी अपनी जीत का दावा किया जा रहा है.
आपको बता दें कि गौरव भाटिया ने कहा कि ‘आप’ ने मेनिफेस्टो में कहा था 500 स्कूल बनाएंगे, कल 11 बजे आप जहां कहेंगे वहां पहुंच जाऊंगा, स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और फिर दोनों मिलकर रिपोर्ट इसी शो पर देंगे. सौरभ भारद्वाज ने मंजूर करते हुए कौटल्या स्कूल चिराग इन्क्लेव ग्रेटर कैलाश-1 में आने को कहा. दोनों तय वक्त के अनुसार निर्धारित जगह पर पहुंचे जहां पर दोनों के बीच खुब बहस हुई. समर्थकों नें खुब नारे भी लगाए,इसके बाद दोनों वहां से चले गए. दोनों की ओर से वीडियो भी बनाया गया. जिसको लेकर दोनों जीत के दावे कर रहे हैं.









