बनारस में सोने के लॉकेट की चाहत में नाबालिग बहू ने की सास की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला…

यह बात जब सास आशा देवी को पता चला तो वह बैंक जाकर पैसे निकाली और सुनार को पैसे देकर लॉकेट लेने पहुंची, लेकिन पैसे कम होने की वजह से लॉकेट नहीं मिला।

वाराणसी- देश में इन दिनों सोने के भाव में तेजी और नरमी काफी सुर्खियों में है। सोने की चाहत लोगो में काफी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोने के लॉकेट की चाहत ने एक नाबालिग को बेहद ही खौफनाक बना दिया। नाबालिक ने अपनी सास को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। हत्या की जांच कर रही पुलिस भी उस समय हैरान हो गई जब नाबालिग बहू ने हत्या के पीछे का राज बताया। मामला वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव का है। बुधवार को 47 वर्षित अधेड़ महिला आशा देवी का शव लहुलुहान अवस्था में मिला। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूछताछ के लिए घर में मौजूद बहू और एक पड़ोसी को हिरासत में लिया।

बच्चे के ईलाज के लिए गिरवी रखा सोने का लॉकेट, सास अपनी बेटी को देना चाहती थी सोने का लॉकेट…

फूलपुर पुलिस ने हत्या को लेकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू किया। पहले तो नाबालिग बहू ने पुलिस को कहानियां सुनाकर भटकाने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ लिया तो हत्या की बात नाबालिग बहू ने स्वीकार किया। पूछताछ में नाबालिग बहू ने बताया कि उसका एक बच्चा है और उसके ईलाज के लिए पैसे न होने पर उसने अपने शादी में सोने के लॉकेट को सुनार के पास गिरवी रख दिया। यह बात जब सास आशा देवी को पता चला तो वह बैंक जाकर पैसे निकाली और सुनार को पैसे देकर लॉकेट लेने पहुंची, लेकिन पैसे कम होने की वजह से लॉकेट नहीं मिला। घर पर पहुंच सास आशा देवी ने सोने के लॉकेट को वापस लाकर अपनी बेटी को देने की बात कही, इस पर नाबालिग बहू भड़क गई और दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान घर के पास रखी एक कुल्हाड़ी से बहू ने सास पर हमला किया। हमला इतना जोरदार था कि मौके पर ही सास आशा देवी की मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि हिरासत में ली गई बहू के कबूलनामें के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाल सुधारगृह भेज दिया।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button