भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल संचालन के समय में हुआ परिवर्तन, डीएम ने जारी किया नया शेड्यूल!

जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 7.30 से दोपहर 12. 30 बजे तक होगा. इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा.

लखनऊ: जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 7.30 से दोपहर 12. 30 बजे तक होगा. इसके अलावा कक्षा 9 से 12 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगा. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश जारी किए हैं. इस आदेश की प्रमाणिकता को लखनऊ जिले की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है.

दरअसल, लखनऊ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है. लखनऊ में सुबह से ही तल्ख धूप का लोगों को सामना करना पड़ता है. वहीं, इधर दिनों तापमान भी 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है. धूप और लू की वजह से बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं. जिसे देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button