IND vs AUS: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए जीतनी होगी श्रृंखला, इतना रखना होगा अन्तर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को अब दो दिन शेष बचे हैं। सीरीज शुरु होने से पहले दोनों टीमें नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को अब दो दिन शेष बचे हैं। सीरीज शुरु होने से पहले दोनों टीमें नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज़ से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ प्लेइंग इलेवन को बेहतर बनाने के लिए गंभीर रुप से प्रयास कर रहे हैं। भारत के सामने बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन के अलावा विकेटकीपिंग के मामले में खिलाड़ियों के चुनने में भारत के सामने एक बड़ा संकट है।

ऋषभ पंत के चोटिल होने और केएल राहुल के टेस्ट में नहीं रहने के कारण केएस भरत को 1.5 साल के लंबे अंतराल के बाद अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल रहा है। केएस भरत डेढ़ साल से अधिक समय से भारतीय टीम के साथ हैं और अपने अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब वह समय आ गया है जब वो क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में विकेटकीपरिंग करेंगे।

भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट श्रृंखला जीतनी होगी। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 3-1, 3-0 या 4-0 से जीतनी होगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस , टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

Related Articles

Back to top button