IND vs ENG T20 WC Semi Final:दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे भारत-इंग्लैंड, वानखेड़े में होगा दूसरा महामुकाबला!

2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें इस महामुकाबले में आमने-सामने होंगी।

IND vs ENG: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें इस महामुकाबले में आमने-सामने होंगी। शाम साढ़े छह बजे मैच का टॉस होगा और सात बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी। इस मैच की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

2022 टी20 वर्ल्ड कप का यादगार सेमीफाइनल

2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। उस समय इंग्लिश टीम ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी और बाद में फाइनल जीतकर चैंपियन भी बनी थी। अब, भारत के पास इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका है। हालांकि, इंग्लैंड की टीम पेपर पर काफी मजबूत नजर आ रही है, ऐसे में यह मैच रोमांचक होने की पूरी संभावना है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। लेकिन इस बार भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच के दौरान पिच पर हल्की घास नजर आ रही है। फिर भी, भारत के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ एक साल पहले भारत के अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़ा था। टीम इंडिया को अपने सलामी बल्लेबाज से इसी तरह के धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

ईशान किशन

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

तिलक वर्मा

हार्दिक पांड्या

शिवम दुबे

अक्षर पटेल

जसप्रीत बुमराह

अर्शदीप सिंह

वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन:

फिल साल्ट

जोस बटलर (विकेटकीपर)

हैरी ब्रूक (कप्तान)

जैकब बेथेल

टॉम बैंटन

सैम कर्रन

विल जैक्स

जेमी ओवरटन

लियाम डॉसन

जोफ्रा आर्चर

आदिल राशिद

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, और क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!

Related Articles

Back to top button