
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के शानदार मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी है। भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 252 रन के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की और चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दूसरा खिताब जीत लिया है।
भारत की ओर से अहम योगदान:
रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए,
श्रेयस अय्यर ने 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली,
KL राहुल ने 34 रन और हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाए।









