IND vs SA: शुभमन गिल ने रचा एक और कीर्तिमान, तोड़ा सिद्धू का 34 साल पुराना रिकार्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत की ओर से ओपन करने उतरे शुभमन गिल ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। गिल ने 34 साल पुराने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकार्ड को तोड़ दिया। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 9 रनों से हार गया था।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत की ओर से ओपन करने उतरे शुभमन गिल ने एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। गिल ने 34 साल पुराने नवजोत सिंह सिद्धू के रिकार्ड को तोड़ दिया। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 9 रनों से हार गया था।

भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाये। भले ही गिल कुछ खास कमाल ना कर पाये हों। लेकिन, तीन रन बना कर इन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के 34 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया।

शुभमन 3 रनों के साथ सिर्फ 10 पारियों में 500 वनडे रन पूरे कर लिये हैं। जोकि भारत के लिये वनडे खेल रहे किसी भी खिलाड़ी के लिये सपसे कम पारियां हैं। इससे पहले 11 पारियों के साथ यह रिकार्ड नवजोत सिंह सिद्धू के पास था। 1998 से यह रिकार्ड सिद्धू के ही नाम था। यहां तक की शिखर धवन, श्रेयष अय्यर और केदार जाधव ने 500 रन बनाने के लिये 13 पारियां खेलीं।

भारत 3 मैचों की इस सिरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। टॉस जीत कर भारत ने मेहमान अफ्रीका को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में टीम इंडिया 8 विकेट खोकर सिर्फ 240 रन ही बना सकी।

Related Articles

Back to top button